
Kasganj Accident Update: कासगंज हादसे में 22 लोगों की मौत
Kasganj Accident Update: कासगंज। कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गयी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।
Kasganj Accident Update : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ”जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए गये हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
