KBC में हॉट सीट पर पहुंची फातिमा ने बड़े सेक्स रैकेट का किया खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 10 युवक- युवतियां

बिहार । अररिया के फारबिसगंज में पुलिस ने जिस्मफरोशी के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में  छापेमारी करते हुए  5 युवती और 5 युवकों को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी शामिल थी।

[img-slider id="274450"]

पुलिस ने  पहले फारबिसगंज अलिसा गेस्ट हाउस में छापा मारा,यहां से दो युवती और दो युवक सहित गेस्ट हाउस संचालक को पुलिस ने  गिरफ्तार किया,  इसके बाद पुलिस रेड लाइड एरिया में पहुंची, यहां से पुलिस ने तीन युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

फॉरबिशगंज डीएसपी को देह व्यापार के बारे में जानकारी मिली थी, गुप्त सूचना के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापा मारा,  इस छापेमारी में देह व्यापार के खिलाफ हौसले बाज सैगमेंट के तहत रानी मुखर्जी के साथ केबीसी के हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचे फातिमा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस ने बताया कि अलिसा गेस्ट हॉउस से दो महिला और दो पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।  वहीं, फातिमा खातून का कहना है कि लगातार वह देह व्यापार के चंगुल से लड़कियों को बचाने  कई प्रयास कर रही हैं, फातिमा ने कहा कि  छोटी-छोटी बच्चियों को देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। आईजी के सहोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button