केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: दूसरे कर्मचारी से विवाद के बाद उठाया कदम, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का इंतजार

केडिया हाउस में कर्मचारी ने लगाई फांसी

भिलाई के नेहरू नगर स्थित केडिया डिस्टलरी प्लांट के एक कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगा ली। कर्मचारी केडिया हाउस में खाना बनाने का काम करता था। सोमवार की रात अचानक उसने सुसाइड कर लिया। सुपेला पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है।

सुपेला पुलिस के अनुसार घटना नेहरू नगर स्थित केडिया डिस्टलरी संचालक नवीन केडिया के बंगले में हुई। सोमवार की रात करीब 11.45 से 12 बजे के बीच कर्मचारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सुपेला पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कर शव को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बुधवार को उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सुपेला पुलिस स्टेशन।

सुपेला पुलिस स्टेशन।

आपसी विवाद के बाद लगाई फांसी

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, मृतक की पहचान अर्जुन तिवारी (25) के रूप में हुई है। वह मूलत: यूपी का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल से नवीन केडिया के बंगले में रहकर खाना बनाने का काम करता था। देर रात उसने वहां के किसी कर्मचारी से विवाद किया। उसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a review