केरल: अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के पांच साल बाद मरीज के पेट से मिला सर्जिकल औजार

अलप्पुझा, केरल: पुन्नप्रा निवासी उषा जोसेफ के पेट में पांच साल पहले हुई सर्जरी के बाद हाल ही में एक्स-रे में एक सर्जिकल आर्टरी फोर्सेप्स पाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार चिकित्सक या संबंधित अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

मामले ने अस्पताल में सर्जिकल प्रक्रियाओं और मरीज सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही लंबे समय तक मरीज की सेहत पर असर डाल सकती है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button