छत्तीसगढ़

दंपती आत्‍महत्‍या मामलाः लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में बच्‍चों सहित दंपती के आत्‍महत्‍या मामले में इस आत्‍मघाती उठाए जाने के पीछे के कारणों का पता चला है। खबरों के अनुसार परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाने वाला मृतक जितेंद्र देवांगन कर्ज में डूबा था।

लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी

लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी। जिसकी वजह से जितेंद्र आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी बीच आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उसने दूध का बिजनेस शुरू किया, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने की वजह से परेशान रहता था।

परिजनों से पूछताछ में जानकारी में यह बात सामने आई है। पुलिस ने बच्‍चों की मौत की वजह जानने के लिए पीएम के दौरान बिसरा रिजर्व करने के लिए कहा है, जिसे जांच के लिए लैब भेजेंगे। मृतक परिवार राजधानी रायपुर के रायपुरा इलाके में रहता था।

बताया जा रहा है कि चार मई को जितेंद्र अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ रायपुर से अपनी दो पहिया बाइक से जगदलपुर के लिए निकला था। रात तकरीबन 9 बजे वह कांकेर के लाज में पहुंचा। जिसके बाद वहां लाज में दंपती सहित बच्‍चों की लाश मिली।

शहर के नया बस स्टैंड स्थित एक लाज के कमरे में गुरुवार को चार लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजधानी के रायपुरा निवासी दंपती अपनी दो बच्चियों के साथ बुधवार से यहां ठहरे थे। पुलिस को कमरे में ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे घटना की वजह स्पष्ट हो पाए। प्रथम दृष्ट्या आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को मारने के बाद दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

घर में ताला लगा मिला

उधर रायपुर सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि कांकेर पुलिस से देवांगन परिवार के सदस्यों की मौत की सूचना मिली थी। टीम रायपुरा भेजी गई थी, लेकिन उनके घर में ताला लगा मिला। पुलिस घटना की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button