खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं असम कांग्रेस सह-प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

खरसिया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ ही असम प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है,खरसिया विधानसभा युवा कांग्रेसी नेता जितेश जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय छात्र जीवन से ही कांग्रेस के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं और कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी तक रह चुके हैं।

विधायक विकास उपाध्याय एआईसीसी सेक्रेटरी बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
बता दें अगले साल असम में चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधायक विकास की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि विकास इसके पहले भी एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। इस बारे में विकास उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इससे पहले भी विकास उपाध्याय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ काम कर चुके हैं अब इस समय कांग्रेस के तमाम राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को पुन: पार्टी अध्यक्ष के रूप में पसंद कर रहे हैं तब विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दिए जाना कोई संकेत भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button