
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि

जशपुरनगर 21 सितम्बर 2021/दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर 1 बजे जशपुर में आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। जिला प्रशासन से कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दिए। कलेक्टर ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के परिजन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलूरू के एक निजी अस्पताल में 20 सितम्बर 2021 प्रातः 4 बजे निधन हो गया था।
