
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Komaki ने आज एक नए लिथियम-आईऑन बैटरी को लॉन्च किया है। कंपनी इस नए बैटरी पैक का इस्तेमाल अपने आने वाले वाहनों में करेगी। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 220 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। कंपनी ने इस बैटरी को इन-हाउस डेवलप किया है और इसका निर्माण भारत में ही किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस नए बैटरी पैक का इस्तेमाल कंपनी के XGT-KM, X-One और XGT-X4 जैसे मॉडलों में किया जाएगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि स्कूटर्स के इस रेंज की कीमत 85,000 रुपये से शुरू होगी और ये स्कूटर आगामी 1 जून से देश भर में डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी इस नई बैटरी तकनीक के पेटेंट के अप्रूव होने का इंतजार कर रही है।
नई बैटरी के बारे में बोलते हुए, कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक, गुंजन मल्होत्रा ने कहा कि, “ये नई एडवांस बैटरी तकनीक ग्रीन इंडिया के दिशा कंपनी का एक प्रयास है। उन्होनें कहा कि, हम अपने सभी मॉडलों में एडवांस तकनीक और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग एक्सपेरिएंस मिल सके।
कैसी है ये नई बैटरी:
कंपनी का कहना है कि इन बैटरी का निर्माण इन-हाउस ही किया जाएगा। इस बैटरी का वजन काफी कम है, जो कि वाहन के ड्राइविंग रेंज को बेहतर बनाने में मदद करता है। मौजूदा समय में सामान्य इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली बैटरियों के मुकाबले ये काफी जल्दी चार्ज होता है और बेहतर ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है और ये 170 से 220 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। कंपनी अपने नए स्कूटरों में रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग कर रही है जो कि इसके ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने में थोड़ी और भी मदद करेगा। कंपनी इस बैटरी के साथ कुल 3 साल की वारंटी दे रही है जिसमें 2 साल फ्री और 1 साल की सर्विस वारंटी शामिल है। कंपनी ने ये भी कहा है कि वो एक नए बैटरी पर भी काम कर रही है जिसका इस्तेमाल Komaki X4 स्मार्ट स्कूटर में किया जाएगा और ये बैटरी सिंगल चार्ज में 350 से 400 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी।




