Korba news : कोरबा 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या से सनसनी,एसपी पहुंचे मौके पर…

Korba news – एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबर से ग्राम भालूसटका में सनसनी व्याप्त है। हत्या की सूचना पर एसपी सिद्दार्थ तिवारी मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटे हैं।

Also Read: Bilaspur news : बिना अनुमति के डी.जे. साउण्ड बजाने वाले के विरुद्ध रतनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई…

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के भालू सटका में बुजुर्ग श्यामलाल की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। 60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उसकी पत्नी रहा करती थी। बताया जा रहा है कि मौत दोपहर में ही हो गई थी जबकि इसकी सूचना देर शाम को पुलिस को दी गई है।

Also Read: Bilaspur news : अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की कार्यवाई…

 

Korba news   मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और अत्यधिक रक्तसाव हो चुका है। उसका शव घर से बाहर परछी के पास मिला है। मामले की गंभीरता को देखते खुद एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। यहां डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a review