KORBA NEWZ : पत्नी, बेटी की हत्या करने के बाद पति ने की थी खुदकुशी,उधार की रकम नहीं मिलने से था परेशान…
उधार लेने वाली संतोषी जगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
KORBA NEWZ
[img-slider id="274450"]
–दिलीप कुमार वैष्णव : जिले के उरगा थाना छेत्र के कुकरीचोली गांव में तीन लोगों की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक जसराम रजक ने पहले पत्नी और अपनी बेटी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है,कि संतोषी जगत जयराम रजक का 1 लाख 88 हजार 100 रुपए उधार की रकम नहीं लौटा रही थी,जिससे जयराम काफी परेशान हो गया। घटना दिनांक को भी वह संतोषी जगत से पैसे मांगने गया,लेकिन उसने मना कर दिया,जिससे आक्रोशित होकर जयराम अपने घर पहुंचा और पत्नी,बेटी की हत्या कर खुद की जान ले ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संतोषी जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



