प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023: 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी


रायपुर। प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। यह सूची छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है।

28 पद रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची से चयन

उल्लेखनीय है कि पहले चरण में चयनित 251 अभ्यर्थियों में से कुछ द्वारा लिखित रूप से पद त्याग, काउंसलिंग में अनुपस्थिति, अथवा नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण कुल 28 प्रयोगशाला तकनीशियन पद रिक्त हो गए थे। इन रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

सामान्य वर्ग के 21, भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 चयनित

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी सूची के अनुसार—

सामान्य वर्ग से 21 अभ्यर्थी

भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 अभ्यर्थी
का चयन किया गया है। चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित पद रिक्त रखे गए हैं।


12 फरवरी को काउंसलिंग अनिवार्य

चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना हेतु 12 फरवरी 2026 को काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
काउंसलिंग स्थल— कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, संचालनालय
तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर
समय: प्रातः 10:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button