Lalu Yadav: नहीं थम रहीं लालू की मुसीबतें, अब नेता के परिवार से जुड़े ठिकानों पर ED ने मारी रेड, जानिए पूरा मामला?

1 Min Read

नई दिल्ली: राजद प्रमुख Lalu Prasad Yadav की मुसीबते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लालू यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू के परिवारवालों के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।

बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के घर पहुंची थी।

Share This Article
Leave a Comment