आज शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 द्वारा साईकिल रैली पेट्रोल डीजल कि लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आयोजित होगा

बिलासपुर--: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक द्वारा 14 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे महंगाई और पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमत के विरोध में राजीव गांधी चौक जरहाभाठा से "साईकिल रैली" निकाली जा रही है । रैली में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

आयोजक द्वारा सभी संसदीय सचिव, विधायक ,महापौर,ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला/शहर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य, निर्वाचित जन प्रतिनिधि,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण, मनोनीत पार्षद सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,किसान कांग्रेस, एस सी प्रकोष्ठ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,सहकारी प्रकोष्ठ,राजीव गांधी पंचायत संगठन,सहित सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति स्वयं के साईकिल के साथ होने आग्रह किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button