
LIVE IND vs SL 3rd T20 Live: भारत ने आखिरी टी-20 में श्रीलंका को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 73 रन
Live Score, India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।
लाइव अपडेट
भारत के लिए एक और अच्छा ओवर
भारत के लिहाज से एक और अच्छा ओवर रहा। इस बार बिनुरा फ़र्नांडो के ओवर से श्रेयस और जडेजा ने 13 रन बटोरे। भारत को अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 11 रन की जरुरत। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 136/4, रवींद्र जाडेजा (16*), श्रेयस अय्यर (68*)
भारत को 30 गेंदों में 24 रन की जरुरत
भारत अब मैच और सीरीज क्लीन स्वीप के करीब है। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 24 रन की दरकार है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/4, श्रेयस अय्यर (61*), रवींद्र जाडेजा (10*)
वेंकटेश भी पवेलियन लौटे
वेंकटेश अय्यर को इस मैच में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वेंकटेश को लहिरु कुमारा ने पांच के स्कोर पर जयाविक्रमा के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 107/4, रवींद्र जाडेजा (1*), श्रेयस अय्यर (55*)
भारत के 100 रन पूरे
श्रेयस अय्यर की एक और शानदार पारी के दम पर भारत अपनी तीसरी जीत के करीब पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 12वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/3, वेंकटेश अय्यर (5*), श्रेयस अय्यर (52*)
श्रेयस का लगातार तीसरा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस बार 29 गेंदों में छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की।
दीपक हुड्डा की उड़ी गिल्ली
लहिरु कुमारा की सटीक यॉर्कर गेंद पर बोल्ड हुए दीपक हुड्डा। हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले 16 गेंदों में तेजी से 21 रन बनाए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 93/3, वेंकटेश अय्यर (4*), श्रेयस अय्यर (44*)
भारत के 50 रन पूरे
भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद तेजी से रन बटोरे लेकिन संजू सैमसन भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 55/2, दीपक हुड्डा (3*), श्रेयस अय्यर (28*)
करुणारत्ने का शिकार हुए संजू सैमसन
सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे संजू सैमसन इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस बार उन्हें चमिका करुणारत्ना ने अपने पहले ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। संजू ने आउट होने से गेंदों में 18 रन बनाए।
पहला पॉवरप्ले समाप्त
भारत ने रोहित का विकेट गंवाने के बाद पावरप्ले में अच्छे रन बना लिए हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 47/1, श्रेयस अय्यर (27*), संजू सैमसन (14*)
भारत की धीमी शुरुआत
भारतीय बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर पहुंचे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 13/1, श्रेयस अय्यर (6*), संजू सैमसन (2*)
रोहित आउट
रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी बार निराश किया। उन्हें दूसरे ओवर में दुश्मांता चमीरा ने करुणारत्ना के हाथों कैच कराया। रोहित ने आउट होने से पहले 9 गेंदों में पांच रन बनाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 7/1, संजू सैमसन (1*), श्रेयस अय्यर (1*)
भारत की बल्लेबाजी शुरू
श्रीलंका के 147 रन का पीछा करने के लिए भारत की तरफ से रोहित शर्मा के साथ इस बार संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की है। जबकि श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फ़र्नांडो ने नई गेंद संभाली है।
श्रीलंका ने भारत को दिया 147 रन का लक्ष्य
आवेश का महंगा ओवर
आवेश खान अपने आखिरी ओवर में काफी रन लुटा दिए। तीन ओवर में महज चार रन देने के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में 19 रन दिए।
शनाका का 29 गेंदों में अर्धशतक
श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 134/5, दसून शनाका (62*), चमिका करुणारत्ने (12*)
शनाका-करुणारत्ने के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान दशुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने मिलकर श्रीलंका के लिए एक अहम साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 115/5, दसून शनका (47*), चमिका करुणारत्ना (10*)
श्रीलंका के 100 रन पूरे
मोहम्मद सिराज ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए। हालांकि उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 13 रन खर्च दिए। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 103/5, दसून शनाका (37*), चमिका करुणारत्ने (8*)
हर्षल पटेल का महंगा ओवर
हर्षल पटेल अपने तीसरे ओवर में महंगे रहे। उन्होंने इस बार रन खर्च दिए। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 90/5, चमिका करुणारत्ना (7*), दसून शनाका (25*)
दिनेश चांदीमल हुए हर्षल का शिकार
हर्षल पटेल ने भी अपने खाते में एक विकेट जोड़ लिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दिनेश चांदीमल को अपना शिकार बनाया। चांदीमल ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 25 रन बनाए। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 64/5, चमिका करुणारत्ना (3*), दसून शनाका (12*)
श्रीलंका के 50 रन पूरे
श्रीलंकाई टीम शुरुआती झटके से उबरने में लगी हुई है। कप्तान दसून शनाका और दिनेश चांदीमल पारी को सँभालने में लगे हुए हैं। श्रीलंका ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 52/4, दसून शनाका (9*), दिनेश चांदीमल (19*)
श्रीलंका को चौथा झटका, बिश्नोई को मिली सफलता
भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी सिराज और आवेश की तरह अपने पहले ओवर में ही विकेट लिया है। उन्होंने जनित लियानगे को 9 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 34/4, दिनेश चांदीमल (9*), दसून शनाका (2*)
भारत के पक्ष में पहला पावरप्ले
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में अपना दबदबा बनाए रखा। भारत ने इस दौरान श्रीलंका के तीन प्रमुख खिलाड़ियों को आउट किया जबकि मेहमान टीम ने 18 रन बनाए। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 18/3, जनित लियानगे (4*), दिनेश चांदीमल (4*)
आवेश को दूसरी सफलता, असलंका भी आउट
आवेश खान ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में चरिथ असलंका को सैमसन के हाथों कैच कराया। आवेश के ओवर की आखिरी गेंद पर असलंका छह गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 11/3, जनित लियानगे (2*), दिनेश चांदीमल (0*)
श्रीलंका को दूसरा झटका, आवेश का विकेट मेडेन
आवेश खान ने सीरीज के पहले मैच के पहले ही ओवर में श्रीलंका की दूसरे ओपनर पथुम निसंका को पवेलियन भेज दिया है। पिछले मैच में 75 रन बनाने वाले निसंका ने एक रन बनाकर वेंकटेश अय्यर को कैच थमाया। आवेश ने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए एक बड़ा विकेट झटका। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 5/2, चरिथ असलंका (0*), जनित लियानगे (0*)
श्रीलंका को पहले ओवर में झटका
मोहम्मद सिराज ने शानदार वापसी करते हुए मैच के पहले ही ओवर में श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है। सिराज ने ओवर के आखिरी गेंद पर दनुष्का गुनातिलका को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 1/1, पथुम निसंका (1*), चरिथ असलंका (0*)
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अवेश खान
श्रीलंका:
पथुम निसानका, दनुष्का गुणथिलका, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, जेफरी वेंडरसे, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा