LIVE IND vs SL 3rd T20 Live: भारत ने आखिरी टी-20 में श्रीलंका को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 73 रन

Live Score, India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।

लाइव अपडेट

10:18 PM, 27-FEB-2022

भारत के लिए एक और अच्छा ओवर

भारत के लिहाज से एक और अच्छा ओवर रहा। इस बार बिनुरा फ़र्नांडो के ओवर से श्रेयस और जडेजा ने 13 रन बटोरे। भारत को अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 11 रन की जरुरत। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 136/4, रवींद्र जाडेजा (16*), श्रेयस अय्यर (68*)

10:13 PM, 27-FEB-2022

भारत को 30 गेंदों में 24 रन की जरुरत

भारत अब मैच और सीरीज क्लीन स्वीप के करीब है। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 24 रन की दरकार है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/4, श्रेयस अय्यर (61*), रवींद्र जाडेजा (10*)

09:59 PM, 27-FEB-2022

वेंकटेश भी पवेलियन लौटे

वेंकटेश अय्यर को इस मैच में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वेंकटेश को लहिरु कुमारा ने पांच के स्कोर पर जयाविक्रमा के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 107/4, रवींद्र जाडेजा (1*), श्रेयस अय्यर (55*)

09:58 PM, 27-FEB-2022

भारत के 100 रन पूरे

श्रेयस अय्यर की एक और शानदार पारी के दम पर भारत अपनी तीसरी जीत के करीब पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 12वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/3, वेंकटेश अय्यर (5*), श्रेयस अय्यर (52*)

09:56 PM, 27-FEB-2022

श्रेयस का लगातार तीसरा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस बार 29 गेंदों में छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की।

दीपक हुड्डा की उड़ी गिल्ली

लहिरु कुमारा की सटीक यॉर्कर गेंद पर बोल्ड हुए दीपक हुड्डा। हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले 16 गेंदों में तेजी से 21 रन बनाए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 93/3, वेंकटेश अय्यर (4*), श्रेयस अय्यर (44*)

09:37 PM, 27-FEB-2022

भारत के 50 रन पूरे

भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद तेजी से रन बटोरे लेकिन संजू सैमसन भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 55/2, दीपक हुड्डा (3*), श्रेयस अय्यर (28*)

09:32 PM, 27-FEB-2022

करुणारत्ने का शिकार हुए संजू सैमसन

सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे संजू सैमसन इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस बार उन्हें चमिका करुणारत्ना ने अपने पहले ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। संजू ने आउट होने से गेंदों में 18 रन बनाए।

09:26 PM, 27-FEB-2022

पहला पॉवरप्ले समाप्त

भारत ने रोहित का विकेट गंवाने के बाद पावरप्ले में अच्छे रन बना लिए हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 47/1, श्रेयस अय्यर (27*), संजू सैमसन (14*)

09:12 PM, 27-FEB-2022

भारत की धीमी शुरुआत

भारतीय बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर पहुंचे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 13/1, श्रेयस अय्यर (6*), संजू सैमसन (2*)  

09:02 PM, 27-FEB-2022

रोहित आउट

रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी बार निराश किया। उन्हें दूसरे ओवर में दुश्मांता चमीरा ने करुणारत्ना के हाथों कैच कराया। रोहित ने आउट होने से पहले 9 गेंदों में पांच रन बनाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 7/1, संजू सैमसन (1*), श्रेयस अय्यर (1*)

09:00 PM, 27-FEB-2022

भारत की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका के 147 रन का पीछा करने के लिए भारत की तरफ से रोहित शर्मा के साथ इस बार संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की है। जबकि श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फ़र्नांडो ने नई गेंद संभाली है।

08:44 PM, 27-FEB-2022

श्रीलंका ने भारत को दिया 147 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए। भारत को इस मैच और सीरीज को क्लीन स्वीप करने के लिए 147 रनों की दरकार है। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दसुन शनाका ने 38 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से आवेश खान ने सबसे अधिक दो विकेट झटके।
08:38 PM, 27-FEB-2022

आवेश का महंगा ओवर

आवेश खान अपने आखिरी ओवर में काफी रन लुटा दिए। तीन ओवर में महज चार रन देने के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में 19 रन दिए।

08:36 PM, 27-FEB-2022

शनाका का 29 गेंदों में अर्धशतक

श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 134/5, दसून शनाका (62*), चमिका करुणारत्ने (12*)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button