
Lok Sabha Chunav 2024 : भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का कुछ ही दिनों के अंदर ऐलान होने को है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। जबलपुर से कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Lok Sabha Chunav 2024 : बता दें कि भारत सिंह यादव, जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीजेपी का दामन थामा है। मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर सहित अन्य जिलो के 21 नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर PWD मंत्री राकेश सिंह मौजूद रहे।