Lok Sabha Election 2024 : लाल जोड़े में सज-संवर कर मतदान केंद्र पहुंची नई नवेली दुल्हन
Lok Sabha Election 2024
पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 6 सीट मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, जबलपुर और छत्तीसढ़ की 1 सीट बस्तर पर वोटिंग होगी। वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से खबर आई है जहां एक नई नवेली दुल्हन मतदान केंद्र पहुंची। मतदान केंद्र पहुंचते ही सबकी नजर उस नई नवेली दुल्हन पर टिक गई।
Lok Sabha Election 2024 : बता दें कि बालाघाट के मतदान केंद्र पर दुल्हन डॉली सांडिल्य शादी के बाद ससुराल विदा होने के पहले मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपनी शादी के बाद ससुराल विदा होने से पहले परिजनों से मतदान करने की बात जाहिर की और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान कर अपना फर्ज निभाया।



