छत्तीसगढ़न्यूज़

LOVE – SEX फिर धोखा : युवक ने 3 साल तक बनाया शारीरिक संबंध , फिर बोला-नहीं कर पाऊंगा शादी

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती से दरिंदगी का मामला फिर सामने आया है। आरोपी युवक ने तीन साल तक लड़की से शारीरिक संबंध बनाया। और फिर बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया था। और फिर बाद में शादी करने से इनकार करने लगा। कहने लगा कि अब मैं शादी नहीं कर सकता। पीड़ित युवती ने इस मामले में थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात फरसाबहार निवासी खिलेश पैंकरा से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ हो गया था। फिर युवक ने लड़की से वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा।

बताया गया कि इसी वादे के बाद लड़की उसके झांसे में आ गई। इसके बाद युवक उसे अपने किसी परिचित के घर ले गया। वहां उसने युवती से रेप किया। इसके बाद लगातार वह उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच जब लड़की ने उससे कहा कि चलो शादी कर लेते हैं, तब युवक ने मना कर दिया। इस पर लड़की ने उसे काफी समझाया भी। मगर युवक नहीं माना। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में है। इसके बाद मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button