
LPG Latest Price 1 June 2022: आज से 135 रुपये सस्ता हो गया 19kg का ए्लपीजी गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट
LPG Latest Price 1 June 2022: तेल कंपनी इंडेन ने आज से 19kg वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 135 रुपये घटा दिये गए हैं, जो महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत की बात है, आज से गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं. इंडेन का एलपीजी गैस सिलेंडर आज से 135 रुपये सस्ता हो गया है. पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है. 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा. पहले की ही तरह यह आज भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है.
मई में बढ़े थे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
बता दें मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को लगातार दो बार झटका लगा था. घरेलू सिलेंडर के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और फिर उसके बाद 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी.
सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ था. 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई थी .
आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, चेक करें…
कॉमर्शियल यानी 19 किलो वाले एलपजी गैस सिलेंडर पर आज, यानी 1 जून से लोगों को 135 रुपये तक की राहत मिली है.अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219, कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये में बिकेगा.
बता दें कि एक मई को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 100 रुपये का इजाफा हुआ था. मार्च को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपये थी. फिर 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपये पर पहुंच गई थी.


