दुर्ग वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध काष्ठ परिवहन करते चार वाहन जब्त

दुर्ग। Durg वनमंडल ने अवैध काष्ठ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। 23 और 24 फरवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में यह सफलता मिली। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तड़के रात्रि गश्त में कार्रवाई

प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी दुर्ग के निर्देशन और उप वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल दुर्ग वृत्त तथा परिक्षेत्र सहायक भिलाई-03 की संयुक्त टीम ने तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक सघन रात्रि गश्त की। इसी दौरान अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते चार वाहन पकड़े गए।

जब्त किए गए वाहन

जप्त वाहनों में शामिल हैं:

  • वाहन क्रमांक CG-10C-3389 – कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी
  • टाटा 1109 CG-08L-3736 – कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी
  • टाटा 1109 CG-04JC-9290 – कहुआ मिश्रित गोला
  • टाटा 1109 CG-04MF-6945 – कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी

सभी वाहन अवैध लकड़ी से लदे पाए गए। इन्हें विधिवत जब्त कर पुलगांव और पाटन डिपो में जमा कराया गया है।

वन अपराध प्रकरण दर्ज

मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 79/11 दिनांक 23.02.2026 तथा 91/3, 91/4, 91/5 दिनांक 24.02.2026 के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button