एसबीआई क्रेडिट कार्ड में बड़े बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

रायपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में अहम बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव 1 अप्रैल 2026

[img-slider id="274450"]
से लागू होंगे और मुख्य रूप से कैशबैक और रिवार्ड प्वॉइंट रिडेम्पशन से जुड़े हैं।

बैंक ने बताया कि अब किसी भी स्टेटमेंट साइकिल में कैशबैक की अधिकतम सीमा 4,000 रुपये होगी। ऑनलाइन खर्च पर 5% कैशबैक मिलेगा, जिसकी सीमा 2,000 रुपये है, जबकि ऑफलाइन खर्च पर 1% कैशबैक मिलेगा, जिसकी सीमा भी 2,000 रुपये तय की गई है।

हालांकि कुछ ट्रांजैक्शन्स पर कैशबैक नहीं मिलेगा। इसमें डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, टोल और सरकारी लेनदेन शामिल हैं। लेकिन कुछ विशेष MCC कोड जैसे डिजिटल गेमिंग MCC 7993, 7994, 5816 और सरकारी ट्रांजैक्शन MCC 9222, 9311, 9402 पर कैशबैक जारी रहेगा।

रिवार्ड प्वॉइंट रिडेम्पशन पर भी नई सीमा लागू होगी। हर महीने अधिकतम 60,000 पॉइंट्स तक रिडीम किए जा सकेंगे। स्टेटमेंट क्रेडिट कार्ड में पॉइंट्स केवल 4,000 पॉइंट्स के मल्टीपल में रिडीम होंगे। यह नियम कुछ विशेष कार्ड जैसे एयर इंडिया एसबीआई सिगनेचर कार्ड और फोनपे एसबीआई पर्पल/ब्लैक कार्ड को छोड़कर सभी कार्डों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button