मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में एलपीजी आपूर्ति की बड़ी राहत


मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Nanda Devi नाम का जहाज Strait of Hormuz से एलपीजी गैस लेकर गुजरात के वडिनार पोर्ट के पास पहुंचा। जहाज में करीब 45 हजार मीट्रिक टन गैस लदी हुई थी। इतनी बड़ी खेप के आगमन से राज्य में एलपीजी आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा और तकनीकी कारणों से डायवर्जन:
जानकारी के अनुसार, जहाज को मूल रूप से Kandla Port पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा और तकनीकी कारणों से इसे वडिनार पोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। जहाज सीधे पोर्ट में न लाकर समुद्र में लगभग 10 नॉटिकल मील दूर रोका गया और वहीं से आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

देश में एलपीजी आपूर्ति का कुल आंकड़ा:
इससे पहले भी Shivalik नाम का जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत पहुंच चुका है और Mundra Port पर निर्धारित समय पर उतरा। इन दोनों जहाजों के आगमन के साथ देश में लगभग 54 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button