Matrimonial fraud : 60 साल का बुजुर्ग फंसा ऑनलाइन वीडियो चैट के चक्कर में, लड़की बोली- अपने सारे कपड़े उतारो और फिर….

मुंबई के रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग की एक लड़की से नई-नई दोस्ती हुई। दोनों ने एक दूसरे के नंबर एक दूसरे से शेयर किए और फिर शुरू हुआ चैंटिंग का दौर। पहले कुछ समय तक तो फोन पर बातें होती रहीं और फिर हुई वीडियो चैट। एक दिन वीडियो चैट के दौरान लड़की ने अपने सारे कपड़े उतार दिए। उस लड़की ने बुजुर्ग को भी अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। लड़की के कहने पर बुजुर्ग ने भी वैसा ही किया। ये सब कुछ वीडियो चैट पर हो रहा था।

वधु की तलाश ने बुजुर्ग को किया बर्बाद
दरअसल 60 साल के ये बुजुर्ग अपने अकेलेपन से बचने के लिए शादी करना चाहते थे। इन्होंने लड़की खोजने के लिए मैट्रिमोनियल साइट का सहारा लिया। वहां जाकर इन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया। इनके प्रपोजल को एक लड़की ने एक्सेप्ट भी किया। लड़की बुजुर्ग से शादी के लिए तैयार थी। इसके बाद लड़की ने इन्हें अपना नंबर दिया और इन्होंने भी लड़की को अपना फोन नंबर दिया। उसके बाद इन दोनों में बातें होने लगी। शादी को लेकर प्लानिंग होने लगी। बातों का सिलसिला वीडियों चैट तक भी पहुंचा, लेकिन इन्हें नहीं पता था कि अब आगे इनके साथ क्या होने वाला है।

मैट्रिमोनियल साइट पर हुआ बड़ा फ्रॉड
दो दिन बाद इस लड़की ने बुजुर्ग को फोन किया और बताया कि इनकी अश्लील वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर ली गई है। जो उस रात इन दोनों ने किया था उसकी रिकार्डिंग लड़की ने अपने पास रख ली थी। लड़की ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू किया और बदले में पैसे की मांग की। लड़की ने धमकी दी कि वो बुजुर्ग के वीडियो को सोशल साइट्स पर डाल देगी। शर्म और डर के मारे बुजुर्ग ने लड़की को कुछ पैसे दे दिए। अब तो ये सिलसिला चल पड़ा था। लड़की बार-बार पैसों की डिमांड करती रही। अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में ये बुजुर्ग भी पैसे देते रहे।

अश्लील वीडियो के बदले 60 लाख
बुजुर्ग ने इस लड़की के अकाउंट में साठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन लड़की का लालच खत्म नहीं हुआ। आखिरकार बुजुर्ग ने पुलिस ने मामले की रिपोर्ट साइबर सेल में दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला का व्हाट्सएप नंबर और खाता संख्या ले ली है जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए थे। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये महिला अकेले ही इस फ्रॉड को अंजाम दे रही थी या फिर सेक्टॉर्शन का कोई गैंग चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button