एक बार फिर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने राज्य सरकार कों लिया आड़े हाथ,उठाया धान खरीदी का मामला

रायपुर/ विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने रायग़ढ़ जिला अंतर्गत किसानों के धान खरीदी का का मामला को विधानसभा में उठाते हुए खाद्य मंत्री से पूछा कि रायगढ़ जिला में कितने किसान पंजीकृत हैं ? कितनों ने धान बेंचा और कितने बेचने से वंचित रहे? जिस पर मंत्री का जवाब आया कि रायगढ़ जिला में 83 हजार 641 किसान पंजीकृत हैं और 72 हजार 693 किसानों ने अपना धान विक्रय किया तथा 10 हजार 948 किसानो ने धान विक्रय नहीं किया।

विधायक पटेल ने पूछा कि धान विक्रय हेतु कुल कितना रकबा पंजीकृत था और कितने का धान बिका। जिस पर 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर पंजीकृत तथा 1 लाख 17 हजार हेक्टेयर के रकबे पर धान विक्रय किया गया है। विधायक पटेल ने आगे पूछा कि टोकन कटने के बाद भी कितने किसानों का कितने हेक्टेयर धान नहीं बिक पाया जिस पर खाद्य मंत्री का जवाब नहीं आया। विधायक पटेल ने आगे पूछा कि किसानों का धान किस कारण नहीं बिक पाया इसका भी जवाब नहीं आया।

इसी तरह विधायक पटेल ने एक अन्य प्रश्न में किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन का मामला में पूछा कि रायगढ़ जिला में कितने किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन के बावजूद भी उनका रकबा एग्रीस्टेक सूची में नहीं दिखने से धान नही बेंच पाये कि जानकारी चाहा। जिस पर जवाब आया कि एग्रीस्टेक में पंजीकृत किसानों में से 10 हजार 133 किसानों का धान खरीदी नही किया गया।

इस प्रकार विधानसभा में किसानहित में विधायक पटेल ने प्रश्न के माध्यम से धान खरीदी में किसानों को होने वाले परेशानियों के संबंध में जानकारी चाहा जिस पर मंत्री द्वारा जवाब दिया गया है। विधायक पटेल ने सरकार पर आरोप लगाया कि 10 हजार 948 किसानों ने यदि धान नही बेंचा है तो तकनीकि कारणों से किसानों को परेशान किया ताकि धान की विक्री कम हो, टोकन कटने के बावजूद भी धान खरीदी नहीं किया गया और हमारे अन्नदाताओं को धान खरीदी के समय बहुत परेशान किया गया जिसमें सरकार का उद्देश्य केवल और केवल कम धान खरीदी करना है।

विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से पूछने पर गोलमोल जवाब देकर मंत्री द्वारा खानापूर्ति कर दिया जाता है। विदित हो कि पूर्व में भी कृतज्ञता प्रस्ताव पर विधायक पटेल ने धान खरीदी का मामला हो, या खाद बीज का मामला हो सरकार के नाकामी को जोर शोर से सदन के अंदर उठाकर किसानहित में तत्परता दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button