देश विदेश

कोहली की तरह ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: 5 बार की आईपीएस चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस बार पहली जीत के लिए जुझती नजर आ रही है। इस सीजन में अब तक मुंबई की टीम ने 4 मुकाबले खेले है। इन चारों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी बल्ले से अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 4 मैच में 20 की औसत से 80 रन बनाए हैं।

इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा दिया है। क्रिकइंफो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि रोहित भी विराट कोहली की तरह कप्तानी छोड़कर थोड़ा रिलेक्स करते हुए सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। कायरन पोलार्ड इंटरनेशनल लेवल पर अच्छी कप्तानी करते हैं और वे इसकी जिम्मेदारी उन्हें दे सकते हैं। मालूम हो कि मुंबई ने सबसे पहले 2013 में रोहित को टीम का कप्तान बनाया था। उन्होंने पहले ही सीजन में टाइटल जीतकर अपना लोहा मनवाया था।

संजय मांजरेकर ने कहा कि ऑक्शन के बाद से ही मुंबई की टीम पर सवाल उठाए जा रहे थे। मेरे हिसाब से टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकेगी। इसकी भविष्यवाणी मैंने बहुत पहले कर दी है। उन्होंने कहा कि रोहित जब टीम इंडिया की ओर से खेलते हैं, तब उनकी बल्लेबाजी बेहतर हो जाती है। लेकिन वे आईपीएल में एंकर रोल निभाने के चक्कर में दबाव में आ जाते हैं। पिछले 3-4 सीजन से ही ऐसा दिख रहा है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे टीम की अहम कड़ी हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में अर्धशतक जड़ा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button