MODI CABINET: मोदी की नई टीम के 24 नाम हुए फाइनल, यहाँ देखें पूरी सूची

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। माना जा रहा है कि फेरबदल के बाद ये पीएम मोदी की सबसे युवा और टैलेंटड टीम होगी। दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती इकॉनमी का मैनेजमेंट बेहतर करना है। हालांकि, आने वाले साल में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है, पर इसमें टैलेेंट का संतुलन भी रखा गया है। इनमें 24 नाम तय हो चुके हैं।

इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब स्पष्ट हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी सहित कई दिग्गत नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।

ये होंगे टीम मोदी के नए सिपहसालार :-
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनेवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे

बता दें कि ज्योतिरादित्य को मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने का इनाम दिया जा सकता है। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस छोड़ी, बल्कि अपने पुराने दोस्त राहुल गांधी का भी साथ छोड़ दिया, जिनसे उनके पारिवारिक संबंध भी थे। साथ में 22 विधायक भी लाए और इससे राज्य में भाजपा फिर सत्ता में आई। वहीं, लोजपा के पशुपति पारस को भी टीम मोदी में स्थान मिलना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button