सिंधी समाज के अध्यक्ष द्वय नंदलाल मोटवानी, विष्णु मेहानी ने कहा बनोरा ट्रस्ट आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश का केंद्र
रायगढ़ :- महापौर जीवर्धन चौहान की शहर सरकार द्वारा ऑडिटोरियम का नामकरण पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने पर संत कंवर राम सिंधी कॉलोनी अध्यक्ष नंदलाल मोटवानी,चक्रधर नगर झूलेलाल सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष विष्णु मेहानी ने संयुक्त बयान में कहा तीन दशकों से अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के आशीर्वचन सभी समाज के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का स्त्रोत बने हुए है।
संस्था ने शिक्षा के जरिए क्षेत्र के लोगों को अध्यन के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज करा सके। पूज्य बाबा जी ने समाज को आधुनिकता की चकाचौंध से बचने के उपाय बताते हुए शील शालीनता का महत्व बताया। महिला पुरुष युवा बच्चे सभी को अपनी अपनी भूमिका से अवगत कराया।
अध्यक्ष द्वय ने कहा हमारे समाज से जुड़े लोग भी अष्टम आश्रम से प्रेरणा पाते रहे।बाबा प्रियदर्शी राम जी ने समाज को यह बताया किस तरह अहंकार एवं क्रोध से मनुष्य स्वयं का नुकसान करता है। उनकी प्रेरणा को अनमोल बताया। सिंधी समाज के प्रमुखों ने आडिटोरियम के नामकरण के निर्णय की सराहना भी की। शिक्षा चिकित्सा नशा उन्मूलन की दिशा में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा प्रयासों को वंदनीय बताया।


