छत्तीसगढ़नारायणपुरन्यूज़

नारायणपुर के डुंगा-रेकावाया जंगल में सर्चिंग, मशीनरी और तकनीकी सामान बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के बाद भी सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

नारायणपुर के डुंगा और रेकावाया जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बरामद मशीनरी और तकनीकी उपकरण
सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद मशीनरी और तकनीकी सामग्री

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया अभियान

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और ऐश्वर्य चंद्राकर का मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी का नेतृत्व रहा।

कई तरह की मशीनें और तकनीकी उपकरण मिले

तलाशी के दौरान दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और दो टेबल ग्राइंडर बरामद किए गए। इसके अलावा वेल्डिंग होल्डर, वायरिंग बोर्ड और अन्य उपकरण भी मिले हैं।

बरामद सामग्री में मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस सहित अन्य तकनीकी सामान शामिल हैं।

शांति और सुरक्षा बनाए रखने सर्चिंग जारी

नारायणपुर पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Back to top button