Naxal Attack : नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद, ITBP का एक जवान घायल

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जवान की सांस थम गई। IED ब्लास्ट में एक अन्य जवान घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार जवानों की पार्टी रोड ओपनिंग के लिए सर्चिंग पर निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र ढोन्दरबेड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से ITBP के दो जवान घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल ASI राजेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां जवान उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया। आईईडी ब्लास्ट की घटना से जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button