बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण को मारा

पुलिस की मुखबिरी करने के शक में रेता गला, गांव के नजदीक फेंका शव, पर्चा फेंका

नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। रात में इसे घर से उठाया, जंगल लेकर गए और गला रेत दिया। इस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। शव के पास मौके पर पर्चे भी फेंके हैं। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत ग्रामीण का नाम कामेश कुंजाम है। ये जिले के डालेर गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात नक्सली इसके घर पहुंच गए थे। फिर इसे घर से उठाकर गांव के नजदीक जंगल में लेकर गए।

मुखबिरी के शक में हत्या

इसपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और मौत की सजा दे दी। धारदार हथियार से इसका गला रेत दिया। जिसके बाद शव को गांव के नजदीक फेंक दिया। मौके पर शव के पास पर्चे भी फेंके। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बताया जा रहा है कि गांव वालों ने पुलिस को खबर कर दी है। जवानों को मौके के लिए निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button