छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड, 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया

किसानों को मिला 31 हजार करोड़ रुपये का भुगतान, महासमुंद जिला अव्वल

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 जनवरी को समाप्त हुए धान खरीदी सीजन में कुल 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इसके बदले राज्य के 25.49 लाख किसानों को 31,089 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी के प्रमुख आंकड़े:

  • मोटा धान: 81.98 लाख मीट्रिक टन
  • पतला धान: 10.75 लाख मीट्रिक टन
  • सरना धान: 56.52 लाख मीट्रिक टन

राज्य के टॉप 3 जिले:

  1. महासमुंद – 11.04 लाख मीट्रिक टन
  2. बेमेतरा – 9.38 लाख मीट्रिक टन
  3. बलौदाबाजार-भाटापारा – 8.56 लाख मीट्रिक टन

धान उठाव की स्थिति:

खाद्य विभाग के अनुसार, धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब तक 123 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किए गए हैं, जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 4,102 पंजीकृत राइस मिलरों के माध्यम से धान का उठाव जारी है।

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी:

पिछले साल राज्य में 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 149.25 लाख मीट्रिक टन हो गया, जिससे एक नया रिकॉर्ड बना है।

जिलों के अनुसार धान खरीदी के आंकड़े:

बस्तर संभाग:

  • बस्तर: 27.60 लाख क्विंटल
  • बीजापुर: 11.97 लाख क्विंटल
  • दंतेवाड़ा: 3.34 लाख क्विंटल
  • कांकेर: 53.14 लाख क्विंटल
  • कोण्डागांव: 31.24 लाख क्विंटल
  • नारायणपुर: 3.80 लाख क्विंटल
  • सुकमा: 9.29 लाख क्विंटल

बिलासपुर संभाग:

  • बिलासपुर: 69.19 लाख क्विंटल
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 14.05 लाख क्विंटल
  • जांजगीर-चांपा: 63.27 लाख क्विंटल
  • कोरबा: 29.15 लाख क्विंटल
  • मुंगेली: 55.60 लाख क्विंटल
  • रायगढ़: 50.87 लाख क्विंटल
  • सक्ति: 51.37 लाख क्विंटल
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 46.56 लाख क्विंटल

दुर्ग संभाग:

  • बालोद: 75.65 लाख क्विंटल
  • दुर्ग: 57.61 लाख क्विंटल
  • कवर्धा: 64.93 लाख क्विंटल
  • राजनांदगांव: 70.14 लाख क्विंटल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 40.37 लाख क्विंटल
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 2.22 लाख क्विंटल

रायपुर संभाग:

  • धमतरी: 61.98 लाख क्विंटल
  • गरियाबंद: 53.53 लाख क्विंटल
  • रायपुर: 69.97 लाख क्विंटल

सरगुजा संभाग:

  • बलरामपुर-रामानुजगंज: 29.70 लाख क्विंटल
  • जशपुर: 37.39 लाख क्विंटल
  • कोरिया: 12.84 लाख क्विंटल
  • सरगुजा: 36.46 लाख क्विंटल
  • सूरजपुर: 39.72 लाख क्विंटल
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 9.69 लाख क्विंटल

सरकार की इस ऐतिहासिक खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कस्टम मिलिंग और धान उठाव की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button