अन्यन्यूज़

BJP नेता को मारी गोली , हालत गंभीर, पुलिस कर रही है जांच

गुमला।।  झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तथा घटना की सूचना मुखिया को दिया। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सुमित केशरी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी (BJP Breaking) मची हुई है।

रांची के मेडिका में चल रहा सुमित का इलाज

घायल का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है। इस दौरान हाथापाई होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारणों के बारे कोई बता नही पा रहा है। सुमित केशरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नही होने के घटना के बारे ज्यादा जानकारी पुलिस को भी नही है।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button