छत्तीसगढ़न्यूज़

रात का पारा 10 डिग्री पर, ठिठुरा जिला, शीतलहर का येलो अलर्ट

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिन शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का सबसे अधिक असर खैरागढ़ क्षेत्र में रहेगा। अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट और हो सकती है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे निम्न स्तर है। इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवा से तापमान में गिरावट जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। दुर्ग संभाग के नांदगांव और खैरागढ़ जिले में भी शीतलहर का अलर्ट है। अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। वहीं दिन में भी ठिठुरन बनी रहेगी। उत्तरी हवा के असर से अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री पर स्थिर है।

पूरे दिन चलती रही ठंडी हवा, वनांचल में और अधिक सर्द रात में जहां तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में ठंडी हवा चल रही है। हवा की गति भी बढ़ गई है। पूरे दिन ठंडी हवा चलने से दिन में कंपकंपी व ठिठुरन वाली स्थिति बनी हुई है। सुबह की ठंड का असर दोपहर तक बना रहा। लोग ठंड से बचने धूप और अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का सबसे अधिक असर वनांचल में बना हुआ है। यहां दिन और रात मैदानी इलाकों से अधिक सर्द है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button