छत्तीसगढ़न्यूज़

अलग-अलग घटनाओं में बीती रात 2 जगहों पर लाखों रुपए की चोरी

आप की आवाज
खरसिया चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि 2 जगहों पर हुई चोरी
शादी में गए सुने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए पार किये लाखों नगदी व 27 तोला सोने के जेवर
होम गैलरी दुकान का ताला तोड़कर नगदी 500 व डीवीआर ले उड़े चोर
खरसिया— बीती देर रात्रि खरसिया चौकी क्षेत्र के 2 जगहों पर चोरों ने धावा बोलते हुए, एक सुने मकान तथा होम गैलरी दुकान का ताला तोड़ कर की लाखों की चोरी
वही पहली घटना जवाहर कॉलोनी में हुई है, जहां अनिता देवी मंछानी पति – गोपाल मंछानी, उम्र – 55 वर्ष अपने परिवार सहित, घर में ताला लगाकर भांटापारा बिलासपुर शादी में गए हुए थे। भोर सुबह लगभग 3:45 मिनट में जब घर पहुंचे तो देखा मेन गेट के दरवाजे के कुंडा टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। प्रार्थिया अनिता देवी ने बताया की घर में रखे लगभग 6 लाख रुपये व 27 तोला सोने के जेवर नही है। अज्ञात चोर  चोरी कर ले गए हैं।
       वही पहली घटना की विवेचना की ही जा रही थी तभी दूसरी चोरी की घटना की जानकारी मिली, जो हमालपारा स्थित होम गैलरी दुकान में हुई थी। दुकान संचालक वरुण अग्रवाल, पिता – विष्णु अग्रवाल, उम्र – 30 वर्ष ने बताया की उसके दुकान के दरवाजे की भी कुंडी चोरों ने तोड़कर, गल्ले से लगभग 500 रुपये व सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर चोरी कर लिए हैं।
     चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडेय, थाना प्रभारी सुम्मतराम राम साहू व चौकी प्रभारी जी. पी. बंजारे अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ डॉग स्क्वायड के मदद से चोरी की पतासाजी की जा रही है।
उक्त दोनो चोरी की घटना में खरसिया चौकी पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर, मामले को विवेचना में लिया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button