Ntpc और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों की मोर्चा

जनता को ठगने में लगी है सरकार–सन्तोष राठिया
घरघोड़ा* ग्रामीणों ने आज सैकड़ों की संख्या में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय घरघोड़ा पहुँच कर अपने हक की जायज मांगो के लिए 21 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार घरघोड़ा को सौपा।
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के अनुसूचित जंन जाति मोर्चा के सदस्य सन्तोष राठिया के नेतृत्व में रायकेरा, तिलई पाली, बैहामुडा,कोटरी माल सहित आस पास के ग्रमीणों ने भाजपा के झंडे तले ntpc के खिलाफ रोजगार,मुआवजा,स्व सहायता समूह को काम, सी सी रोड, पूल पुलिया और प्रशासन की ज्यादती के खिलाफ मांग पत्र सौपा है। मांग नही माने जाने पर 1 सप्ताह पश्चात चरण ब्द्ध आंदोलन करने की बात कही गई।
आज के कार्यक्रम में समय नाथ माझी अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा भाजपा, राजेश बेहरा प्रदेश सह संयोजक, अजित गुप्ता भाजयुमो, कुमुदिनी, शशि गुप्ता,रंजीत, अजय, जानकी, राधिका, पुष्पा , मुरली,राधे सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button