NTPC लारा में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

लारा/रायगढ़। NTPC लारा में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।


दीप प्रज्वलन और श्रद्धांजलि से शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबासाहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और लारा कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


अंबेडकर के आदर्शों पर दिया जोर

अपने संबोधन में श्री सुभाष ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि समानता, न्याय और समावेशिता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों से पेशेवर और सामाजिक जीवन में इन मूल्यों का पालन करने की अपील की।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

समारोह के दौरान बालभवन और गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।


प्रतियोगिताएं और सम्मान

कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों, सहयोगियों और बच्चों के बीच संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता व न्याय के मूल्यों को मजबूत करना रहा।

Back to top button