आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

रायगढ़, 3 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी), जिला रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बांजीनपाली, शांतिनगर, वार्ड क्रमांक 32 में आंगनबाड़ी सहायिका पद की पूर्ति के लिए प्रावधिक/अंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है।

परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जारी मूल्यांकन पत्रक के संबंध में यदि किसी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 4 से 13 फरवरी सायं 5.30 बजे तक अपना दावा-आपत्ति आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button