क्राइमदेश विदेश की

15 अगस्‍त को महादेव सट्टा एप की गोवा में होगी ’फैमिली पार्टी’, छत्‍तीसगढ़ से 400 से अधिक सटोरिए होंगे शामिल

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों द्वारा 15 अगस्त को गोवा में एक भव्य पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसे ‘फैमिली पार्टी’ का नाम दिया गया है। इस पार्टी में महादेव सट्टा एप से जुड़े सटोरिए शामिल होंगे। महादेव सट्टा एप के तीन साल पूरे होने पर 2022 में दुबई में एक सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों की ओर से 15 अगस्त को गोवा में बड़ी पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें महादेव सट्टा एप से जुड़े सटोरिए शामिल होंगे। इसका नाम ’फैमिली पार्टी’ रखा गया है। प्रदेश से 400 से अधिक सटोरिए पहुंच रहे हैं। इसमें रायपुर से लगभग 80 हैं। सबसे अधिक दुर्ग से 140 सटोरिए हैं। ये सब कहीं न कहीं महादेव सट्टा एप के लिए काम कर रहे हैं। गोवा में सभी के लिए अलग-अलग रुकने की व्यवस्था की गई। पार्टी के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के करीबी कुछ लोग दुबई से सीधे पहुंचेंगे। इसके बाद आगामी योजना पर चर्चा करेंगे। अब इन पर पुलिस विभाग की भी नजर है। गोवा जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

लड़कियों को सट्टा से जोड़ने की तैयारी
अब तक केवल लड़कों को ही महादेव सट्टा एप के काम में रखा जा रहा था। अब इस बार लड़कियों को इसमें शामिल किया जाएगा। दरअसल पुलिस को लड़कियों पर इतनी जल्दी शक भी नहीं होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में काम करने के लिए भेजा जाएगा। उनके रहने के लिए फ्लैट और हर माह सैलरी दी जाएगी।

रायपुर से दिल्ली और फिर गोवा
कुछ सटोरिए कार से सीधे गोवा जा रहे हैं। वहीं कुछ फ्लाइट से जा रहे हैं। रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से गोवा पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ नागपुर के रास्ते जा रहे हैं। पुलिस से बच कर यहां से एक-एक कर निकल रहे हैं। नए लोगों को जोड़ने के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है।

दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में काम बढ़ाने की तैयारी
पुलिस और ईडी द्वारा लगातार देशभर में ऑनलाइन सट्टा एप के संचालकों को गिरफ्तार कर रही है। कई पैनल को ध्वस्त किया गया है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में यह किसी को काम नहीं देने की तैयारी में है। इनका टारगेट दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में काम बढ़ाने का है।

सक्सेस पार्टी और शादी के बाद चर्चा
महादेव सट्टा एप को तीन वर्ष पूरे होने पर 2022 में दुबई में सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी। प्रदेश से कई लोग उस पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार फिल्म एक्टर शामिल हुए थे। इसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आए। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो सामने आया था। शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button