छत्तीसगढ़रायगढ़

ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर भाजयुमो द्वारा 2 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा शिविर, युवाओं में जबरदस्त उत्साह

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आगामी 2 जून को रायगढ़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर किया जा रहा है।

भाजयुमो जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओपी चौधरी युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवा की सुख-सुविधाएं छोड़कर जनसेवा के उद्देश्य से राजनीति को अपनाया और जनकल्याण को ही अपने जीवन का ध्येय बना लिया। विकास को मूलमंत्र मानने वाले चौधरी जी का जन्मदिन समाजसेवा के माध्यम से मनाना एक सराहनीय पहल है।

यह रक्तदान शिविर रायगढ़ के अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं ओपी चौधरी उपस्थित रहेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पुनीत सेवा कार्यक्रम में सहभागी बनें और अधिक से अधिक युवाओं को भी जोड़ें।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button