रायगढ़ में हाईवा दुर्घटना, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। नेशनल हाईवे-49 पर कुनकनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, ढोल पाहरी के पास देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में दो भारी हाईवा एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में शामिल हाईवा (CG13BE5975) रेत से भरा हुआ था, जबकि दूसरा (CG11BD7126) सारडा एनर्जी के दर्रामुड़ा प्लांट से फ्लाई ऐश ले जा रहा था। जोरदार टक्कर के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मलबा फैल गया।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक चालक के शव को निकालने की कोशिश जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button