दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के सभी टिकट काउंटर पर आनलाइन भुगतान

सुविधाओं की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जोन में आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड डिवाइस के माध्यम से आनलाइन डिजिटल भुगतान की पहल की गई है। इसके तहत आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर से यात्रा टिकट खरीदने वाले यात्रियों को कम समय में आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने व चिल्हर की समस्या से निजात दिलाने 500 क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं।

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के किसी भी आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर में भुगतान को लेकर यात्रियों को समस्या नहीं होगी। वह टिकट लेने के बाद किराया आनलाइन जमा कर सकेंगे। कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए 500 क्यूआर कोड डिवाइस दिए गए हैं।

रेलवे में डिजिटल तकनीक के समावेश के साथ समय- समय पर नए उपाय किए जा रहे हैं। जिनमें आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए मोबाइल टिकटिंग प्रणाली एवं अनारक्षित टिकटों की खरीदी के लिए यूटीएस आन मोबाइल एप को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इसके प्रचार- प्रसार के लिए प्रत्येक रेल मंडल में टीम भी बनाई गई है। टीम में शामिल रेलकर्मी कर्मचारियों को इस सुविधा का उपयोग व लाभ दोनों बताते हैं।

इस पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाता है, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले और वह बेहतर कार्य कर सके। रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही।भुगतान के समय यात्रियों को केवल क्यूआर कोर्ड पर स्केन करना होगा। भुगतान होने पर रेलकर्मियों को क्यूआर कोड डिवाइस से सुनाई भी देगा।

जानिए किस मंडल को कितने डिवाइस दिए गए

मंडल टिकट काउंटर

बिलासपुर 205

रायपुर 95

नागपुर 200

सितंबर तक लगेगा डिवाइस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन सभी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर में सितंबर तक सभी क्यूआर कोड डिवाइस लगा दिए जाएंगे। इसे यात्रियों के लिए शुरू भी कर दिया जाएगा। हालांकि वर्तमान में भी जोन के कुछ स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड की सुविधा डीडीआईएस लगा है।

Share This Article
Leave a review