एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 24 गौवंश तस्करों से मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 15 फरवरी। शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 24 नग गौवंश को मुक्त कराया है। दो अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।


▶ जोबी पुलिस की कार्रवाई: 10 गौवंश मुक्त, पिकअप और बाइक जप्त

सीमावर्ती जिलों से मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। 14 फरवरी 2026 की रात पुलिस चौकी जोबी को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार पायलटिंग करते हुए पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है।

चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में अटल चौक पर नाकेबंदी की गई।

बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल को रोका गया

पीछे आ रहे पिकअप वाहन (क्रमांक JH 07 M 0203) की जांच की गई

वाहन में 10 नग गौवंश रस्सियों से बांधकर ले जाए जा रहे थे

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹6 लाख)

10 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹2.55 लाख)

मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1 लाख)

कुल ₹9.55 लाख की संपत्ति जप्त की गई।

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. पवन राम (21 वर्ष), जिला जशपुर
  2. परमेश्वर यादव (26 वर्ष), जिला जशपुर
  3. भूपेंद्र यादव (25 वर्ष), जिला जशपुर

▶ धरमजयगढ़ क्षेत्र में 14 गौवंश सुरक्षित

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोन्ध्रा जंगल में जागरूक नागरिकों की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर 14 नग गौवंश को छोड़कर फरार हो गए।

गौवंश को सुरक्षित जप्त कर पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा उनके चारा-पानी की व्यवस्था की गई। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।


▶ एसएसपी का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। नागरिक ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button