धान उपार्जन केन्द्र की नोडल अधिकारी श्रीमती स्वागतिका खाण्डुवाल निलंबित

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर उप संचालक कृषि ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं धान उपार्जन केन्द्र गढ़उमरिया की नोडल अधिकारी श्रीमती स्वागतिका खाण्डुवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कल धान उपार्जन केन्द्र गढ़उमरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमे श्रीमती खाण्डुवाल अनुपस्थित पायी गई। कलेक्टर सिंह द्वारा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उनके निलंबन आदेश में उल्लेख है कि श्रीमती स्वागतिका खाण्डुवाल धान उपार्जन केन्द्र गढ़उमरिया में प्रथम दिवस से ही अनुपस्थित है। श्रीमती खाण्डुवाल पूर्व से ही कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आदी है, जो शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है। उनके इस कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती स्वागतिका खाण्डुवाल को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड पुसौर का मुख्यालय उप संचालक कृषि रायगढ़ होगा।