देश विदेश

PAK के अत्याचार के खिलाफ सबसे बड़ी गवाही! आतंकी की पत्नी ने किया सच का खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: यह बात तो दुनिया में किसी से छुपी नहीं है कि पाकिस्तान एक कंगाल मुल्क है. इस बात की गवाही खुद पाकिस्तान से भारत आई रजिया बीबी ने Zee News को दी. रजिया बीबी ने भारत आने के बाद कहा कि वो जब PoK में रहती थी तो उन्हें जीवन यापन करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

पाकिस्तान हुआ एक्सपोज

पाकिस्तान आतंक के नाम पर कैसे युवाओं को गुमराह कर रहा है और उनकी मौत के बाद परिवारों से किस तरह मुंह मोड़ लेता है, इसकी गवाही खुद एक आतंकी की पत्नी ने दी है. PoK से भारत पहुंची आतंकी की पत्नी रजिया बीबी का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद पाकिस्तान में किसी ने उसे नहीं पूछा. रजिया उन आतंकी संगठनों को भी कोस रही है. जिनके गुमराह करने पर उसके पति ने आतंक का रास्ता चुना.

रजिया को भारत से उम्मीद

आपको बता दें कि रजिया को अब भारत से मदद की उम्मीद है. रजिया ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से भी आतंक का रास्ता छोड़ने की अपील की है. रजिया का पति हिज्बुल का आतंकी था और 2018 में सेना ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया था.

रजिया ने सुनाई आपबीती

रजिया ने कहा कि उसके पति की मौत के बाद उसे और उसके बच्चों को कभी खाने को मिलता था तो कभी भूखे ही सोना पड़ता था. उसने कहा कि कई त्योहारों पर तो उसके बच्चों को पहनने को कपड़े तक नहीं मिलते थे और उसके पास तन ढकने तक को कुछ नहीं होता था.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button