अन्यन्यूज़

Pandokhar Maharaj Received Death Threats : पंडोखर महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो जारी कर बदमाशों ने कहा- महाराज के नाम पर एक कट्टा और कारतूस रखा है बस…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

दतिया। जहां एक तरफ सरकार क्राइम को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो दूसरी ओर मध्य प्रदेश में क्राम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला दतिया के पंडोखर धाम से सामने आया है। यहां के जाने माने पंडोकर महाराज नाम से प्रसिद्ध महंत गुरूशरण महाराज को वीडियो के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे वीडियो में कहा गया है कि महाराज के नाम पर एक कट्टा और कारतूस रखा है, अगर मूड खराब हुआ तो कनपटी पड़ताल दूंगा।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत की और एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। सोनू शर्मा निवासी थाटीपुर ग्वालियर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शख्स वीडियो में महंत को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जो वीडियो सामने आया है वो करीब 2 मिनट 27 सेकेंड का है। वीडियो में एक साथ 3 से 4 लोग दिख रहे हैं जो पंडोखर महाराज का नाम लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनू शर्मा ने आरोपित के विरुद्ध पंडोखर थाने में वीडियो सहित आवेदन दिया। पंडोखर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि वायरल वीडियो भांडेर का है। जांच में ये पता लगा है कि जो शख्स धमकी दे रहा है उसका नाम महेश सेन, जो कि भिंड निवासी है। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इस मामले को लेकर महंत गुरुशरण महाराज का कहना है कि मुझे इन धमकियों से डर नहीं लगता।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button