देश विदेश की

दिल्ली-मुंबई विमान के शौचालय में धूम्रपान करता यात्री पकड़ा

मुंबई, दिल्ली से मुंबई आने वाली एक उड़ान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी से वित्तीय राजधानी आने वाली इंडिगो की उड़ान में हुई।

उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान में 176 यात्री सवार थे। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से करीब 50 मिनट पहले उत्तर प्रदेश निवासी खलील कजाम्मुल खान नाम का एक यात्री शौचालय गया।

अधिकारी ने बताया कि खान के शौचालय में धूम्रपान करने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘स्मोक सेंसर’ बजने के कारण इसका पता चला।

जब वह बाहर आया तो चालक दल को शौचालय में एक माचिस और सिगरेट का बचा हुआ हिस्सा मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक दल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। चालक दल के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर खान ने शौचालय के अंदर धूम्रपान करने की बात भी स्वीकार की है।

विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई और खान को सहर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमानन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button