फंदे पर लटका मिला पति, बिस्तर पर पड़ी थी गर्भवती पत्नी की लाश, किलकारी की जगह घर में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडराबांधा में दंपति की संदिग्ध मौत हो गई। पति फंदे पर लटका मिला तो पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। महिला 9 महीने की गर्भवती थी। जिस घर में लोग किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे थे वहां अब मातम पसरा हुआ है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

[img-slider id="274450"]

छुरा थाना प्रभारी वेदवति दरियो ने बताया कि ग्राम बोडराबांधा निवासी वेदप्रकाश पटेल (25 वर्ष) और उसकी पत्नी भारती पटेल (24 वर्ष) की घर से संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया है। वेदप्रकाश का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका था, जबकि उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी। घटना के समय पर पति-पत्नी घर पर अकेले थे और बाकी सदस्य खेत गए थे। परिजन जब घर लौटे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भारती गर्भवती थी। अपनी पहली डिलीवरी वह अपने मायके में कराना चाहती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में तकरार भी होता था।

पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका 
नन्हा मेहमान आने को लेकर घर के लोग काफी खुश थे, लेकिन अचानक इस घटना से परिवार के लोग सदमे में है। परिजनों के मुताबिक भारती गर्भवती थी और कुछ दिनों में डिलीवरी होने वाली थी। परिजनों को संदेह है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। उसके बाद ये आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button