पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की शिष्टाचार मुलाकात

1 Min Read

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

पत्थलगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के विकास संबंधी अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा की।

श्रीमती साय ने गत दिवस जशपुर जिलांतार्गत किलकिलेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न मांगो को लेकर सांय-सांय घोषणा करने पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक होने के नाते क्षेत्र की देवतुल्य जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Share This Article
Leave a Comment