आयुर्वेद चिकित्सा शिविर से लोगों को किया जा रहा जागरूक

शिविर में 430 ग्रामीणों का निशुल्क उपचार 

पुसौर –  कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी (IAS) के आदेशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ सी एस गौराहा के मार्ग दर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय  बुनगा के डॉ अजय नायक द्वारा गांव गाँव मे शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  शिविरो में ज्यादतर वात, उदर, कास, चर्म, बी पी, कमजोरी इत्यादि से पीड़ित रोगी अपना स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

डॉ जागृति पटेल द्वारा शिविर में आए लोगों को OA & MSD, जीवन शैली जन्य रोग, आहारविहार, योगासन, स्वछता, नशापान के संबंध में विभिन्न प्रकार के पंपलेट द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। फरवरी में नावापारा ब, बोन्दा, रायपाली, बरपाली, शंकरपाली, रनभाठा, पूसल्दा, सेमीभावर  में शिविर का आयोजन किया गया।

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) बुनगा में प्रति माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिससे आम जनता लाभांवित हो रहे हैं।योग प्रशिक्षक दुलामणि रजक  के द्वारा बुनगा मे  प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जाता है जो कि रोग अनुरूप विभिन्न आसन के द्वारा रोग मुक्ति में सहायक होते हैं।उक्त  शिविरो में फार्मासिस्ट भोज मालाकार, एम पी डब्लू वर्षा ठेठवार राजेश साव ने सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button