Periods के दौरान लगवाई जा सकती है वैक्सीन, महिलाएं न हों परेशान

सच्चाई अपनी बात को सही साबित करने के लिए लोगों ने तर्क दिया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की इम्युनिटी (Immunity) कम होती है और कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) भी इम्युनिटी को कुछ समय के लिए घटाती है. इसलिए माना जा रहा है कि पीरियड्स में यह वैक्सीन (Vaccination In Periods) लगवाना महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक ऐसी कोई रिसर्च सामने नहीं आई है, जिससे साबित हो सके कि महिलाओं को पीरियड्स में कोविड 19 वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) नहीं लगवानी चाहिए. पीरियड्स के दौरान भी वैक्सिनेशन (Corona Vaccination) बिल्कुल सुरक्षित है और इससे किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी.कुछ लोगों का कहना है कि कोविड 19 वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) लगवाकर महिलाओं की पीरियड साइकिल (Period Cycle) पर असर पड़ जाता है. लेकिन अभी तक किसी भी रिसर्च में इस बात का कोई दावा नहीं हुआ है. वैक्सीन को महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माना जा रहा है. इसका पीरियड साइकिल से कोई संबंध नहीं है.जहां पीरियड्स में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine In Periods) लगवाना पूरी तरह से सुरक्षित माना जा रहा है, वहीं फिलहाल गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन (Corona Vaccine For Pregnant Women) लगवाने की स्वीकृति नहीं मिली है. अमेरिका के यूएसए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US CDC) की स्टडी के अनुसार, मॉडर्न और फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन प्रेगनेंसी के दौरान भी सुरक्षित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button